Follow Us:

कृषि विधेयक पर राठौर का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- किसान विरोधी है मोदी सरकार

दिक्षा बैंस |

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कृषि विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार की किसान विरीधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है जिसके चलते आज देश का किसान सड़कों पर है। राठौर ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया कृषि विधेयक किसानों के लिए बहुत नुकसानदायक है और इससे देश की किसानी खत्म हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी हुई है।

राठौर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जस से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से ही देश की जीडीपी गिर रही है। लगातार पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढोतरी हो रही है। हर तरफ मंहगाई ने जोर पकड़ा है, बेरोजगारी लगता बढ़ रही है, नोकरियों को खत्म किया जा रहा है हर सेक्टर की प्राइवेट किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पूछा कि जो विधेयक धक्के से पास करवाया गया क्या वो सही कदम है। इस विधेयक के पास होने से किसानों को भारी नुकसान होगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मोदी का एक और किसान-विरोधी षड्यंत्र है। किसान ही हैं जो खऱीद खुदरा में और अपने उत्पाद की बिक्री थोक के भाव करते हैं। मोदी सरकार के तीन ‘काले’ अध्यादेश किसान-खेतिहर मज़दूर पर घातक प्रहार हैं ताकि न तो उन्हें एमएसपी और हक़ मिलें और मजबूरी में किसान अपनी ज़मीन पूंजीपतियों को बेच दें।

राठौर ने स्व. पंडित रामनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीर राठौर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव कुटलैहड़ पहुंचे। राठौर ने स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। राठौर ने कहा कि उनके आकस्मित निधन पर हमें गहरा दुख है। इस मौके पर राठौर ने कहा कि साधारण परिवार में पले बड़े स्व. रामनाथ शर्मा का डिप्टी स्पीकर पद पर आसीन होना कुटलैहड़ क्षेत्र और प्रदेश कांग्रेस के लिए गौरव की बात है। पंडित रामनाथ शर्मा ने हर समय जनता के लिए कार्य किया है। कुलटलैहड़ में कांग्रेस को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।