Follow Us:

प्रदेश में कोरोना का कहर, ऊना में निकले 26 कोरोना संक्रमित

दीक्षा बैंस, ऊना |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिला ऊना में आज कुल 26 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। मंगलवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए 178 सैंपल्स में से 20 पॉजिटिव, और 158 सैंपल नेगेटिव रहे है। हरोली उपमंडल के सिंगा में कुल 6 पॉजिटिव मामले आये है। जिसमें एक 39 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 और 15 वर्षीय बेटे संक्रमित है वहीं एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 20 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है, हरोली उपमंडल के दुलैहड़ में 37 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 27 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है।

ऊना उपमंडल के आईएसबीटी के नजदीक का 70 वर्षीय व्यक्ति, नंगड़ा का 13 वर्षीय बालक, गांव देहलां की 35 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरूष और 74 वर्षीय वृद्ध,  जनकौर का 27 वर्षीय युवक, चताड़ा की 35 वर्षीय महिला और मैहतपुर के साथ लगते कलसेहड़ा का 30 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 43 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई है, कुठेड़ा जसवालां का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

वहीं, रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 64 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है। अंब उपमंडल के टकारला की 33 वर्षीय महिला, प्रतापनगर का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। उपमंडल हरोली के सलोह का 77 वर्षीय बुजुर्ग और दुलैहड़ की 65 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित, बसदेहड़ा की 21 वर्षीय युवती और रक्कड़ कालोनी का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1172 हो गई है जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है।