Follow Us:

वीडियो: जब धोनी की बेटी जीवा ने बेलन से खुद बनाई रोटी

समाचार फर्स्ट |

टीम इंडिया के स्टार कप्तान रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लगभग हर क्रिकेट प्रेमी जानता है। लेकिन, धोनी के बाद अब उनकी बेटी भी एक पब्लिक फेस बनती जा रही है। उनकी क्यूट बेटी जीवा हर बार कोई ऐसी नटखट अंदाज दिखाती हैं जिनके लोग फैन्स़ हो जाते हैं।

इस बार कुछ और नहीं धोनी की बेटी ने अपने हाथों से रोटी बनाने का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, धोनी के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनकी क्यूट बेटी जीवा अपने हाथ में बेलन लेकर गोल-गोल रोटियां बना रही हैं। इस वीडियो के जारी होते ही वीडियो में धड़ाधड़ लाइक, कमेंट और शेयरिंग शुरू हो गये हैं।

अब तक वीडियो को 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। जीवा की इस फैन फॉलोइंग से लगता है कि वे धोनी और साक्षी ही नहीं बल्कि सभी क्रिकेट फैन्स की जान बन गई है।