Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने आज सुबह हॉलीलॉज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाक़ात की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कांग्रेस विद्यायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही में प्रदेश में वर्तमान और भविष्य राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श भी किया।

उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। बता दें कि कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आए हैं।