Follow Us:

DC कांगड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर्स ने 7 दिन के होम आइसोलेशन की दी सलाह

मृत्युंजय पुरी |

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डीसी कंगड़ा के साथ उनके परिवार के सदस्य भी घर जाएंगे। डीसी परिवार सहित टांडा अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें अगले 7 दिनों के लिए होम आइसोलेशन की सलाह दी  है।

बता दें कि डीसी कांगड़ा की 7 सितंबर को कोरोना प़ॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उन्हें धर्मशाला के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें टांड़ा शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।