Follow Us:

गुरप्रीत संधू और संजू बने AIFF फुटबॉलर ऑफ द ईयर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारतीय फुटबॉल पुरूष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को 2019-20 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। गुरप्रीत को पहली बार यह सम्मान मिला है और सुब्रत पाल के बाद वह दूसरे गोलकीपर हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

सुब्रत को 2009 में यह पुरस्कार दिया था। उन्हें हीरो इंडियन सुपर लीग और हीरो आई लीग क्लब के कोचों के वोट के आधार पर विजेता चुना गया है। गुरप्रीत को पिछले साल अरजून पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।