Follow Us:

PM मोदी सहित कई नेताओं ने पूर्व PM डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। देश 13वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश की दिग्गज हस्तियां डॉक्टर सिंह को शुभकामनाएं दे रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने डॉ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो।

वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, शुभकामनाएं।