Follow Us:

MP: मजदूरों से भरी वैन की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत, 5 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां उज्जैन में एक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। शनिवार सुबह 3.30 बजे एक वैन में सभी मजदूर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी वैन एक ट्रक से टकरा गई। मौके पर घायल हुए सभी लोगों को पास ही एक अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानकार के अनुसार घटना नरवर पुलिस स्टेशन के तहत आया है। उज्जैन के एएसप रूपेश द्विवेदी ने हासे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की जान चली गई है जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। मजदूर कटनी से आए थे और हादसे के वक्त वे नीमच जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि केस रजिस्टर कर लिया गया है और जांच चल रही है।