Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और GS बाली ने दी देश के पूर्व PM डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, ईश्वर से ऐसी कामना करता हूं। बता दें कि आज  पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं।

वहीं, प्रदेश के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी  पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर कहा कि आर्थिक सुधारों के प्रणेता, अपनी दीर्घकालिक सोच से भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने वाले, देश की एकोनोमी को उदारिकरण की राह पर ले जाने वाले  भारतिय अर्थव्यवस्था की वैश्विक पहचान अंतरष्ट्रिय पटल पर लाने वाले, महान अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, उससे भी बढ़कर ईमानदार सरल, शांतचित व्यक्तित्व, पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह जी को आज जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें दीर्घायु रहें और इसी तरह हमारा मार्गदर्शन करते रहें यह परमपिता परमेश्वर से कामना करता हूं।