Follow Us:

भारत तिब्बत मैत्री संगठन ने पैदल शांति यात्रा का मंडी में किया स्वागत

बीरबल शर्मा, मंडी |

तिब्बतियन समुदाय के छेरिंग बांगडू, छेरिंग धूनडुप, छुंगडक जो मनाली से दिल्ली के लिए पैदल शांति पदयात्रा पर निकले। लोगों का मंडी के पड्डल मैदान के पास भारत तिब्बत मैत्री संगठन और तिब्बतियन समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। भारत तिब्बत मैत्री संगठन के उपप्रधान विशाल ठाकुर ने बताया कि तीन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर यह पैदल षांति पद यात्रा की जा रही है। इनमें महामहिम दलाईलामा को तिब्बत आने की अनुमति प्रदान की जाए, चीन सरकार तिब्बत सरकार से मिडल वे पालिसी पर दोनों सरकारें बात करें, पंचेन लामा और उनके अनुयायियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

इस मौके पर भारत तिब्बत मैत्री संगठन के उपाध्यक्ष विषाल ठाकुर के अलावा सचिव दिनेष कुमार, जितेंद्र शर्मा पार्शद और तिब्बतियन लोकल सेल्फ असंबैली के प्रधान नवांग थुनडू, तिब्बतीय यूथ कांग्रेस के प्रधान सोनम थुनडू, तिब्बतियन महिला मंडल के प्रधान लयांग और अन्य लोगों ने अपने विचार रखे व इस यात्रा का समर्थन किया। इस उपलक्ष पर भारत तिब्बत मैत्री संगठन के उपप्रधान विषाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में संगठन की ओर से आग्रह किया कि महामहिम दलाईलाम को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए।