Follow Us:

कांगड़ाः फतेहपुर में शुरू हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट, प्रतिदिन दस की क्षमता

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना वायरस की जांच की रिपोर्ट के लिये अब जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब टैस्ट की सुविधा सिविल अस्पताल में भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है। जिसके चलते मंगलवार को डॉक्टर गौरव शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर गगनदीप औऱ अन्य टीम ने सिविल अस्पताल 7 लोगों के कोरोना जांच के लिये सैंपल लिए। जिनकी रिपोर्ट करीब आधे घण्टे बाद बता दी गई। बीते कल को लिये गए 7 लोगों के सैंपल में से 2 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

वहीं, डॉक्टर गौव शर्मा ने बताया अब सिविल अस्पताल फतेहपुर में प्रतिदिन कोविड-19 जांच के लिये रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जोकि सिविल अस्पताल फतेहपुर में मंगलवार से शुरू कर दी गई है। जिसके तहत 10 लोगों के सैंपल लिये जा सकते हैं। रिपोर्ट भी आधे घण्टे में बता दी जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे तक जांच के लिए नाम पंजीकृत करवाना होगा। जांच की सुविधा बिल्कुल फ्री दी जा रही है।