Follow Us:

बिहार चुनाव: महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, RJD 144 और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

|

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। सीटों के बंटवारे की जानकारी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार शाम को महागठबंधन ने घटक दलों को आवंटित सीटों के बारे में औपचारिक घोषणा कर दी। तेजस्वी यादव महागठबंधन के CM पद के उम्मीदवार होंगे।

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीएम-4, सीपीआई-6, सीपीआई (माले)- 19, कांग्रेस-70 और RJD-144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।