Follow Us:

किन्नौर: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

समाचार फर्स्ट |

किन्नौर जिले के छोटा कंबा संपर्क सड़क में एक बोलैरो कैंपर करीब 450 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात छोटा कम्बा निवासी मुकेश (28) पुत्र त्वार सिंह घरशू से अपने गांव वापस आ रहा था कि गांव से करीब 500 मीटर पहले ही एप्लाइड फॉर बोलैरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 450 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह ही मिली। घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने शव को खाई से निकाल कर भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। SDPO भावानगर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना भावानगर में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।