Follow Us:

कृषि कानून पर घर-घर जाकर पत्रक बांटेगी BJP किसान मोर्चा, कांग्रेस पर लगाया आरोप

पी. चंद |

कृषि सुधार विधेयक अब कानून बन गया है। इस विधेयक के विरोध में विपक्ष और किसान लगातार सड़कों पर है। बावजूद इसके सरकार इसे किसानों के लिए फायदेमंद बता रही है। अब बीजेपी किसान मोर्चा घर घर जाकर किसानों को पत्रक बांटकर विधेयक की जानकारी देगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि कृषि सुधार विधेयक अब कानून बन गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करनी है। जब तक कृषि का विकास नहीं होगा तब तक अर्थव्यवस्था को मजबूती नहीं मिलेगी। किसान बीज और अन्य सामग्री खरीद सके। इसके लिए किसान स्मृद्धि योजना के तहत 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिया गया। कोविड काल मे किसानों को परेशानी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री ने कई फैसले लिए।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों को घर घर जाकर पत्रक बांटेंगे। हर बूथ में 15 किसान प्रहरी गांव में जाकर केंद्र की कृषि सुधार कानून की जानकारी किसानों तक पहुचायेंगे। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है इसलिए वे विरोध कर रहे है। किसान हमेशा मोदी के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के समय मे 1 रुपये में 16 पैसे ही किसानों तक पहुचते थे और 84 पैसे बिचौलिए खा जाते थे मोदी ने  इसे खत्म कर दिया है। इससे विपक्ष बौखला गया है और किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी गांव में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।