Follow Us:

15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, 50 प्रतिशत लोगों को बैठने की अनुमति

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले सात महीनों से बंद देश के सिनेमा घर 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए सिनेमाघरों के लिए एसओपी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। सिनेमा घरों में 50 प्रतिशत लोगों को बैठने की अनुमति होगी। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। खाली कुर्सियों को अलग से चिह्नित किया जाएगा। हर समय मास्क लगाए रखना अनिवार्य होगा। साथ ही सैनिटाइजर जरूरी है।’’

एंट्री कैसे मिलेगी

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा।
थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
मास्क लगाना होगा।
एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी।
जो लोग कोरोना गाइडलाइन न मानें, उनसे सख्ती से पेश आएं।
एंट्री-एग्जिट पॉइंट और कॉमन एरिया में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। यह अरेंजमेंट टच फ्री मोड में करने की कोशिश करें।

सिटिंग अरेंजमेंट कैसा होगा

सिनेमा हॉल में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं रख पाएंगे।
एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी।
बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा।
ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।
एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा।
खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा

हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं मिलेगी।
लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है।
दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता।
एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि डिस्टेंसिंग रहे।
एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।
कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिले तो पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा।
सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा।
एक्सेस पॉइंट्स, ऑनलाइन सेल्स पॉइंट, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को संक्रमण से बचने के तरीके बताने की व्यवस्था करनी होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में बाकी इंतजाम क्या करने होंगे

शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर 1 मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
हॉल के बाहर 6 फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले।
आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
वेस्ट फूड और बेवरेजेज को सेफ्टी के साथ डिस्पोज ऑफ करना होगा