यूएस ओपन चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और महिलाओं में तीसरी सीड यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना मंगलवार को कोर्ट ग्रैंड स्लेम फेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में दो बड़ें उलटफेरों का शिकार होकर खेल से बाहर हो गए हैं।
.png)
डोमिनिक थिएम को 12वीं सीड अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन ने 5 घंटे आठ मिनट तक चले मैराथन संघर्ष में 7-6, 5-7,6-7,7-6,6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि डोमिनिक थिएम 2018 और 2019 में यहां उपविजेता रहे थे। लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने इस बार यूएस ओपन चैंपियन थिएम को क्वार्टरफाइल में मात दे दी है। इस साल अपना रिकॉर्ड 20-9 पहुंच दिया।



