Follow Us:

जम्मू से ठंडा राज्य बना हिमाचल

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में सबसे ठंडे राज्य के रूप में शुमार हो गया है। इस बार पड़ रही कड़ाके की ठंड से हिमाचल का तापमान जमाव बिंदु से करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। इस शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए तापमान के मुताबिक, हिमाचल जम्मू-कश्मीर से भी ठंडा राज्य रहा है।

शुक्रवार को जम्मू में जहां न्यूनतम तापमान प्लस 7.7 डिग्री रहा, वहीं श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री रहा जो कि हिमाचल के मुकाबले काफी कम है। शुक्रवार को हिमाचल की राजधानी शिमला का न्यूनतम तामपान प्लस 6.4 दर्ज किया गया, जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री रहा। इसके अलावा भुंतर, मनाली, चंबा आदी उपरी इलाकों में भी तापमान इसके आसपास ही रहा है।

आगामी दिनों में भी हिमाचल में बारिश के आसार 30 तारीख तक नज़र नहीं आ रहे है, जिससे बर्फबारी और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वीरवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में -7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।