Follow Us:

कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष कर रहा किसानों को भर्मित, 2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनीः सुरेश कश्यप

पी. चंद, शिमला |

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री रामविलास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीन अक्टूबर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन था। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल  बिहारी के स्वपन को पूरा किया। इस टनल से बनने  पर्यटन को बढ़वा मिलेगा तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से टनल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर कहा कि कांग्रेस किसानों को भर्मित कर रही हैं। इन विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा बदलने वाली है। 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य है।

किसान समृद्धि योजना सहित किसानों के हित मे केंद्र ने कई कदम उठाए है। बिचोलिये फसल के लाभ का हिस्सा हड़प जाते थे जिस पर अब नुकेल कस दी गयी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त नहीं किया गया है। कृषि मण्डिया भी यथावत जारी रहेगी। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग में किसान और खरीददार के बीच करार फसल की बिजायी के समय होगा। ये करार फसल का होगा और किसान ही भूमि का स्वामी होगा। कांग्रेस केवल इसको लेकर लोगों को भर्मित कर रही है जो कि उचित नहीं है।

कश्यप ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना की मार से आज भी सुरक्षित है। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया गया जिससे सभी वर्गों को लाभ मिला। कोरोना के समय कांग्रेस के नेता ड्राइंग रूम में बैठ कर बयानबाजी करते रहे। कांग्रेस को सकारात्मक विपक्ष के रूप में सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े पर भी नहीं है और वे इसी तरह गुमराह करते रहे तो नामो निशान मिट जाएगा।