Follow Us:

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक, मिशन रिपीट का लिया संकल्प

मृत्युंजय पुरी |

शनिवार को धर्मशाला में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तर की बैठक हुई। बैठक में संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान जिला स्तर कार्यों की जानकारी दी गई और आगामी कार्यों की रूपरेखा के बारे में बताया गया। आने वाले समय में भाजपा ओबीसी मोर्चा हर बूथ पर जाकर 1 बूथ 10/20 ओबीसी कार्यकर्ता बनाएगा और भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार ओबीसी वर्ग ने पहले भी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। उनके काम सराहनीय हैं उन्हीं से हमें आगे काम करने की इच्छा शक्ति मिलती है।  ओबीसी वर्ग के लिए यह हर्ष का विषय है कि भारत देश के प्रधानमंत्री भी ओबीसी समाज से ही संबंध रखते हैं। उनके साथ पूरा समाज कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए खड़ा है। आगामी 2022 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा बनाए जाएगी।