Follow Us:

महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध पर महिला कांग्रेस ने PM मोदी को भेजा पोस्ट कार्ड

पी. चंद |

देश में बढ़ रहे बलात्कार औऱ महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर महिला कांग्रेस ने रोष जताया। प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस ने कहा कि देश प्रदेश में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है। इस मामले में जांच का हवाला देते हुए महिलाओं को ही दोषी ठहराया जा रहा है जो बड़ी शर्मनाक बात है। इस संबंध में महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्ट कार्ड भेज कर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि महिला उत्पीड़न ,बलात्कार और हत्या के मामलों की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर जल्द न्याय दिलाएं, ताकि इस तरह के अपराधों पर लगाम लग सके। भाजपा सरकार के शासन काल में महिलाओं के प्रति समाज में विपरीत सोच पैदा की जा रही है और घटनाओं के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जो कि समाज के लिए सही नहीं है।