Follow Us:

कांगड़ाः पहले नवरात्र में करीब 1500 श्रद्धालुओ ने किए मां के दर्शन

मृत्युंजय पुरी |

माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 1500 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। जिसमें अधिकतर  श्रद्धालु अन्य राज्यों से आए थे।  मंदिर अधिकारी तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में पहले नवरात्र से सतचंडी महायज्ञ का भी शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर और बाहर मास्क पहनना और दो गज की दूरी रखना अनिर्वाय है।  माता के गर्भ गृह में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।