Follow Us:

कांगड़ाः पेपर लीक मामले में आरोपी युवक ने किया खुद को सरेंडर

मृत्युंजय पुरी |

पेपर लीक मामले में कांगड़ा के भाली पंचायत के गांव बोहरका का अरोपी मनोज कुमार ने खुद को पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। रविवार को जैसे ही पुलिस को पेपर लीक मामले में युवक की जानकारी मिली तभी पुलिस ने युवक के घर में छापेमारी की लेकिन युवक देर शाम से ही घर से अपनी बाइक लेकर फरार था तभी से पुलिस लगातार युवक के रिशतेदारों के घर में भी दबिश दे रही थी। शाहपुर थाने में पेपर लीक मामले के चलते मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि रविवार को  एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का पेपर शाहपुर के एक नीजि संस्थान से उक्त युवक ने सोशल मिडिया पर लीक किया था। पेपर लीक होने के बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आई और रविवार शाम से युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुशक्कत करना शुरू कर दी थी।