युवा आईएएस डीसी आदित्य नेगी ने शिमला उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। लगभग अढ़ाई साल डीसी शिमला रहे अमित कश्यप ने आज रिलीव कर दिया। उनकी जगह डीसी आदित्य नेगी ने कार्यभार संभाल लिया। वर्तमान और निवर्तमान डीसी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से रूबरू आदित्य नेगी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। कोरोना काल में जो विकास की गति मंद पड़ गई थी। उसमें तेजी लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए वह काम करेंगे।
.jpeg)



