Follow Us:

महाराष्ट्र में खाई में गिरी बस, 5 की मौत- 35 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र में सुबह-सवेरे एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां नंदुरबार के पास एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस की ओर से लोगों को मदद पहुंचाई गई। बताया जा रहा है कि ये घटना नंदुरबार के खामचौंदर गांव के पास हुई है। जहां मल्कापुर से सूरत जा रही बस खाई में गिर गई। घटना देर रात करीब एक बजे की है।

मरने वालों में ड्राइवर, क्लीनर और तीन पैसेंजर शामिल हैं, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 35 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद स्थानीय एएसपी समेत करीब 50 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को मदद पहुंचाई। बस को क्रेन की मदद से खाई में से निकाला गया। हादसे के कारण की अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं।