Follow Us:

CM जयराम ठाकुर ने जीती कोरोना से जंग, 26 अक्टूबर को लौटेंगे कार्यालय

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना से जंग जीत ली है। मुख्यमंत्री हालांकि पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। बावजूद इसके सोमवार यानी कि 26 अक्टूबर को कार्यालय में जाएंगे। इसी दिन यानी सोमवार को ही मुख्यमंत्री कोरोना को लेकर अधिकारियों से बैठक करने वाले हैं। जिसमें कोरोना से बचने के उपायों पर चर्चा होगी।

27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हो सकती है। जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। समाचार फर्स्ट से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की भले ही कई तरह की छूट अब लोगों को मिल गई है। लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें अब पहले से ज़्यादा ऐतिहात बरतने की जरूरत है।

पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यदि व्यापक स्तर पर कंडक्टर भर्ती के पेपर लीक हुए होंगे तो पेपरों को रद्द करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।