Follow Us:

कांगड़ाः 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे सरकारी कर्मचारी

|

जिला कांगड़ा में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएश के प्रधान राजिन्दर मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के आहवाहन पर 24 अक्टूबर को हिमाचल के हर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना होगा। जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी सैंकड़ों कर्मचारी 24 अक्टूबर को इस धरने में शामिल होंगे। एसोसिएशन की 20 खण्ड इकाइयों के सैंकड़ो कर्मचारी इस धरने में पेंशन बहाली की मांग को लेकर पहुंचेंगे।

जिला प्रधान मन्हास ने कहा कि पिछले तीन साल से नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों की जायज मांग को भी प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है। कोविड से बचाव के लिए इन्ही कर्मचारियों ने लगभग 25 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दी पर आज कर्मचारी को नई पेंशन स्कीम के खराब नतीजों से कर्मचारियों को बचाने के लिए सरकार कुछ करती नहीं दिखती। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हिमाचल के एनपीएस कर्मचारियों को वह लाभ भी नहीं मिल रहे जो केंद्र 2009 से अपने कर्मचारियों को दे रहा है। एसोसिएशन ने सरकार को चेताया कि अगर फिर भी सरकार की निंद्रा इस धरने के बाद नहीं टूटी तो अगले माह 24 नवंबर को कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल करेंगे।