Follow Us:

BJP में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का दौर जारी, शांता के बयान से अंदरूनी स्थिति हुई जगजाहिर: राठौर

पी. चंद शिमला |

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के हाल ही में सामने आए बयान से भाजपा में घमासान मच गया है। शांता कुमार ने भाजपा के अंदर राजनीतिक प्रदूषण बढ़ने पर चिंता जाहिर की थी। जिसके बाद भाजपा बैकफुट पर आ गयी है और कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। शांता कुमार के बयान से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है और कांग्रेस को भी भाजपा को घेरने का बैठे बिठाए मुदा मिल गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि शांता कुमार के बयान से भाजपा की अंदरूनी स्थिति जगजाहिर हो गई है। प्रदेश भाजपा के भीतर चल रही वास्तविक स्थिति से भाजपा के वरिष्ठ नेता भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि भाजपा वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर रही है।

भाजपा को सत्ता में लाने में जिन लोगों ने कुर्बानी दी है उन्हें दरकिनार किया जा रहा है और भाजपा में भर्ष्टाचार चरम पर है जिससे जनता के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अभी दुखी है। भाजपा नेतृत्व अब असलियत को छिपाने के लिए शांता कुमार के पास हाजरी भर रहे हैं लेकिन अब स्थिति बिगड़ चुकी है और सच्चाई सबके सामने आ गई है।