Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा उत्सव की बधाई

|

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह उत्सव हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाएगा।