Follow Us:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किन्नौर के पुरबनी में आगजनी की घटना पर जताया दुख

पी.चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने किन्नौर जिले के पूर्वणी गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने के हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्हें बताया की इससे काष्ठकुणी शैली में बने पुश्तैनी कई मकान जलने से करोड़ों के नुकसान हुआ है। जो कि बहुत ही दुख की बात है, भाजपा के कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

प्रदेश सरकार ने भी प्रभावितों को फौरी राहत एवं सहायता प्रदान करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि भाजपा किन्नौर ज़िला एवं प्रदेश प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगा।