Follow Us:

PM मोदी ने की लोगों से अपील, दीपावली के दिन सैनिकों के नाम जलाएं एक दिया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को इस दिवाली सैनिकों के नाम एक दिया जलाने की अपील की है।अपने संबोधन में पीएम ने अपील करते हुए कहा,'हमें अपने उन जांबजा सैनिकों को याद रखना चाहिए जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हुए हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे है। इसलिए हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने है। हमें अपने घरों में भारत मात के इन वीर बेट-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है'।

वहीं जवानों का मनोबल बढ़ाते हे आगे कहा,'मैं अपने वीर जवानों से कहना चाहता हूं भले ही आर सीमा पर हो, लेकिन पूरा देश आपके साथ है। इसके साथ ही मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं जिनके बेटे आज सरहद पर भारत माता की सुराक्षा में हैं'।