Follow Us:

शिमलाः समाजसेवी संस्था ऑल माइटी ब्लेसिंग को अस्पताल में लंगर सेवा करते 6 साल हुए पूरे

पी.चंद, शिमला |

समाजसेवी संस्था ऑल माइटी ब्लेसिंग को कैंसर अस्पताल में लंगर सेवा करते हुए छह साल पूरे हो गए है। कैंसर अस्पताल आईजीएमसी में 25 अक्टूबर 2014 को ये लंगर चाय से शुरू हुआ था और आज इसमें मरीज़ो और तीमारदारों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था है। इसके लिए संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

सरबजीत सिंह ने कहा कि आईजीएमसी में लंगर को 6 साल हो गए है। इसमें लगभग तीन हजार लोगों को प्रतिदिन लंगर परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। 25 अक्टूबर 2014 को ये लंगर चाय और बिस्कुट से शुरू हुआ था। इस सफर में लाखों लोगों से मिले और लाखों लोग इसमे सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूरा सहयोग दे रहे हैं। वे 6 साल में पांच बार इस लंगर में जा चुके है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी अस्पताल में लंगर शुरू करना चाहते है तो दो महीने का राशन आल माइटी ब्लेसिंग्स देगी। उनकी संस्था निगम क्षेत्र में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में लाने और छोड़ने के लिए एम्बुलेंस चलाई जा रही है।  उन्होंने मांग की अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के स्थान पर रोगी तीमारदार कल्याण समिति बनाने की मांग की है। अस्पताल में रोगी के साथ अटेंडेंट भी होते है जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए सरकार को अस्पताल में अटेंडेंट के सोने की व्यवस्था करें।