Follow Us:

हिन्दू महासभा तिमारपुर मंडल मंत्री वीरेंद्र सिंह पर गोली चलाने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

हिन्दू महासभा तिमारपुर मंडल के मंत्री वीरेंद्र सिंह पर 25 अक्टूबर की रात गोली चलकर फरार होने वाले तीन अपराधियों को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में वीरेंद्र सिंह के पड़ोसी सहदेव, सहदेव का पुत्र इंद्रजीत और इंद्रजीत का मित्र बंगाली का नाम शामिल है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आज जारी बयान में बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर वीरेंद्र सिंह के सिर से मेरठ के एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा गोली निकाली जा चुकी है पर वो अभी भी वेंटिलेटर पर है और हालत बेहद गंभीर है। बताया गया है कि वीरेंद्र सिंह के नेत्रों की रोशनी जा चौकी है।