Follow Us:

मंडीः पांगणा किले पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का पोस्टर किया जारी

बीरबल शर्मा, मंडी |

जिला मंडी की सुकेत रियासत का इतिहास बहुत सारे रहस्य अपने अंदर समेटे हुए है। बहुत सारे शोधकर्ताओं ने सुकेत रियासत को टटोला है। पांगणा में लगभग 1300 साल पुराना एक किला है, उसकी भी अपनी रहस्यों भारी कहानी है। किला किसने बनाया, किसने गिराया, कब बना, मंदिर के रूप में कब स्थापित हुआ, अब इसके क्या हाल है। सुकेत के राजा कहां से आकर बसे, सुकेत के राजाओं से पहले यहां पर किसका राज था। इस तरह के सवालों को इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में उजागर किया गया है। शोधार्थी गगनदीप सिंह ने डेढ़ साल इस पर शोध किया और फ़िल्म का निर्माण किया है।  

फ़िल्म के लिए बैकगराउंड म्यूजिक ब्रम्हास्त्र द बैंड ऑफ सुकेत का है और माई नेटिव्व ऑरिजनल ने इसको प्रोड्यूस किया है। सीरीज के प्रोड्यूसर महेन्दर कुमार ने कहा है कि हम सुकेत की संस्कृति, इतिहास के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हम ने अपनी पहली फ़िल्म सुकेत की इतिहास पर प्रड्यूस की है। डेढ़ साल तक इस पर शोध करने वाले गगनदीप सिंह ने इस ओर कड़ी मेहनत की है। हमारा प्रयास शोधपरक डॉक्यूमेंट्री फिल्मों पर रहेगा। जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी दर्शकों तक हम पहुंचा देंगे।
 
इस मौके पर हम फ़िल्म के प्रेरक डॉक्टर जगदीश शर्मा, श्याम सिंह चौहान, धर्मवीर गौतम और बंसीलाल, डॉक्टर हिमेंद्र बाली हिम, आर्किटेक्चर स्वपनिल शशिकान्त भोले और अन्यों  का धन्यवाद किया। ब्रह्मअस्त्र बैंड ऑफ सुकेत के म्यूजिक डायरेक्टर श्याम भारद्वाज, शम्मी राणा, संजू, बंसी शौर्य ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री का म्यूजिक देना बहुत ही कठिन कार्य है। व्यापार मंडल पांगणा के प्रधान सुमित गुप्ता,महामाया मंदिर  समिति पांगणा ने शोद्धार्थी गगनदीप के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि यह वृत चित्र दर्शकों को जहां पसंद आएगा, वहीं विद्यार्थियों को इसके माध्यम से पांगणा के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी।