Follow Us:

दीपावली पर इस बार डिपुओं में नहीं मिलेगा चीनी का डबल कोटा

पी. चंद शिमला |

दीपावली से पहले प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को झटका लगा है। हर साल प्रदेश डिपुओं में दिवाली पर मिलने वाला चीनी का डबल कोटा नहीं दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि विभाग ने इस बार डिपुओं में चीनी का डबल कोटा देने की बजाय प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया है। 

मंत्री ने अधिकारियों को त्यौहारी सीजन में नकली मिठाईयों का गोरख धंधा करने वालों पर नकेल कसने के भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि त्यौहार का सीजन शुरू होते ही मिठाईयों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में नकली मिलावटी मिठाईयों का गोरख धंधा शुरू हो जाता है। ऐसा कहीं पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों को सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

वहीं, प्याज की कालाबजारी और बढ़ते दामों को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्याज की कालाबजारी को रोकने के लिए विभाग दबिश दे रहा है ताकि कालाबजारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बाढ़ आने के कारण प्याज की फसल तबाह हो गयी थी। महाराष्ट्र से कुछ दिनों में फसल मंडी में आने वाली है जिससे प्याज के दाम 40- 50 रुपये तक आ जाएंगे।