Follow Us:

देश की पहली सी-प्लेन सेवा शुरु, जमीन-जल दोनों पर सी-प्लेन की उड़ान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश की पहली सी प्लेन सेवा आज शुरू हो रही है। पीएम मोदी आज गुजरात के केवड़िया में देश की पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत किया। पीएम नरेंद्र मोदी, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज देश को ये सौगात दी। साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ये सी प्लेन सेवा शुरू हो रही है। सी प्लेन अहमदाबाद पहुंच चुका है। महज 300 मीटर लंबे किसी तालाब या जलाशय में उतरने वाला ये सी प्लेन कई मायमों में बेहद खास है। बदलते भारत का ये नया ट्रेंड है।

सी प्लेन आने वाले समय में भारत में आवाजाही का अंदाज कैसे बदल सकता है। एक विमान की लैडिंग तो होगी लेकिन वो जमीन पर नहीं बल्कि पानी में। इतना ही नहीं टेकऑफ भी पानी से ही होगा। भारत में यह सपना अब साकार हो चुका है।