Follow Us:

शिमला को सताने लगा कोरोना, 2 लोगों की मौत, 38 नए मामले आए सामने

पी.चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में कोरोना से 24 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति कृष्णा नगर का है जबकि दूसरी महिला समरहिल की रहने वाली थी। ये व्यक्ति बीते 10 अक्तूबर से आईजीएमसी में एडमिट था। इस दाैरान वह काेराेना पाॅजिटिव भी आया। शनिवार सुबह व्यक्ति की काेराेना से माैत हाे गई। कनलाेग में व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसके अलावा  57 वर्षीय महिला को 2 दिन पहले समरहिल से आईजीएमसी लाया गया था। महिला को निमोनिया की शिकायत थी और वह कोरोना पॉजिटिव भी थी। शनिवार दोपहर 1:30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।