Follow Us:

केलांग और लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात, मनाली -लेह हाईवे बंद

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश के जनजाति क्षेत्र लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। मुख्यालय केलांग में 8 से 10 इंच ताजा हिमपात हो चुका है, जबकि बारालाचा दर्रे पर डेढ़ फीट तक बर्फबारी से मनाली -लेह हाईवे अवरुद्ध हो गया है। घाटी में बिजली और संचार व्यवस्था ठप हो गई है।

समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ चुकी है। राज्य अधिकांश इलाकों में हालांकि तापमान में गिरावट हो रही है। लेकिन मौसम खुष्क बना हुआ है। चूंकि इस बार अटल टनल वजूद में आ चुकी है लिहाजा रोहतांग दर्रे की समस्या नहीं है, लिहाजा बारालाचा दर्रे पर हिमपात से हाईवे बंद होने की जानकारी आ रही है।