Follow Us:

CM की जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए BJP को अपनाने पर रहे हथकंडे: मुकेश अग्निहोत्री

|

मुख्यमंत्री के बयानों पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोरी घोषणाएं करना सरकार की पुरानी आदत है। असलियत ये है कि मुख्यमंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा को हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नेताओं के कहने पर आंगनबाड़ी वर्करों को मुख्यमंत्री की जनसभाओं में बिना वर्दी पहुंचने के हुक्मनाम जारी किये जैते हैं। इसी तरह मनरेगा वालों को भी सभा में पहुंचने के आदेश दिए जाते हैं। इसी तरह भीड़ इक्टठा करके मुख्यमंत्री और भाजपा क्या दिखाना चाहते हैं। शायद इसे ही भाजपाई शिखर पर हिमाचल… कहते हैं।