Follow Us:

कांग्रेस पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की खैर नहीं, आलाकमान को भेजी जाएगी काम की रिपोर्ट

पी. चंद शिमला |

कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करने वाले पदाधिकारियों की अब ख़ैर नहीं। जो पदाधिकारी पार्टी के लिए काम नहीं करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट अब से आलाकमान भेजी जाएगी। ये बात कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो दिनों तक प्रवक्ताओं, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारी की बैठकें आयोजित की है। जिसमें साफ दिशानिर्देश दिए है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। कांग्रेस 25 नवंबर तक प्रदेश में बूथ कमेटियों का गठन कर लेगी। हर बूथ में कम से कम 5 सदस्यों होने जरूरी होंगे। जिनको कांग्रेस पार्टी पहचान पत्र जारी करेगी।

राठौर ने बताया कि सरकार हर मोर्चे पर असफल सिद्ध हो रही है अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार अफसरशाही को ताश के पतों की तरह फेंट रही है। पहले बिजली के बिल बढ़े अब बिजली के नए कनेक्शन के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं अनावश्यक करों में वृद्धि की जा रही है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कारोना काल के नुकसान के आंकलन के लिए कमेटी बनाई थी। जिसके सुझाव सरकार को दिए लेकिन सरकार उन सुझावों पर अमल नहीं कर रही है। डिपुओं के माध्यम से दीपावली पर सरकार 100 ग्राम चीनी देकर जनता से छलावा कर रही है।