Follow Us:

CM ने अर्णब की गिरफ्तारी पर किया ट्वीट, कहा- मीडिया की आवाज को दबाना लोकतंत्र पर है कुठाराघात

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया ग्रुप रिपब्लिक भारत के पत्रकार अर्नब गोस्वामी की इस तरह गिरफ्तारी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ एवं स्वतन्त्र पत्रकारिता पर किए इस हमले की घोर निंदा करता हूँ। मीडिया की आवाज को दबाना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

बता दें कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने करने का आरोप है। अर्णब के अलावा जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें एक फिरोज शेख जबकि दूसरे नितेश सारदा हैं। गोस्वामी को वर्ली जबकि फिरोज को कांदिवली और नितेश को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया गया। एपीआई सचिन वाजे की टीम ने अर्णब को उनके घर से गिरफ्तार किया।