Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 352 पर

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना के मामलो में आज गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 352 पहुंच गया है। आज प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें से शिमला में 2 औऱ सोलन में 1 मौत शामिल है। प्रदेश में  दोपहर तक कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में सोलना में 2 और मंडी में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 173 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 23 हजार 368 हो गया है। इसमें से 3 हजार 258 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अभी तक 19 हजार 727 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।