Follow Us:

राजीव कुमार ने संभाला नवगठित मंडी नगर निगम के पहले कमीश्नर का पदभार

बीरबल शर्मा |

नगर निगम मंडी के प्रथम आयुक्त हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। नगर निगम के आयुक्त का नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पार्षदगण और नगर निगम के कर्मचारियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

अपने कार्यभार संभालने के बाद नगर निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना औऱ जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होनें सोमवार को नगर निगम की कार्य पद्धति औऱ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों का ब्यौरा लिया।