Follow Us:

सोलनः DC ने की मतदाता सुचियों का पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक, सोलन में कुल 390, 631 मतदाता

पी.चंद, शिमला |

जिला सोलन में निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त केसी चमन ने आज मतदाता सुचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता  की। साथ ही बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 200900 पुरूष और 189731 महिला मतदाता हैं। सोलन में अब कुल 573 मतदान केंद्र हैं।

सोलन के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 89 हजार 359 मतदाता हैं। इनमें 45 हजार 255 पुरूष और 44 हजार 104 महिला मतदाता हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41 हजार 961 महिला, 44 हजार 462  पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 86 हजार 423 मतदाता हैं। यहां कुल 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 65 हजार 918 मतदाता हैं। इनमें 34 हजार 266  पुरूष और 31 हजार 652 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं।

53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 43 हजार 160 पुरूष और 40 हजार 632 महिला मतदाताओं के साथ कुल 83 हजार 792 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 65 हजार 139 मतदाता हैं। इनमें 31 हजार 382  महिला और 33 हजार 757 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं। साथ ही बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें।