Follow Us:

प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे ने हारी कोरोना से जंग, नेरचौक अस्पताल में तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे का आज निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित थे।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे समेत चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। बता दें कि छेरिंग दोरजे अटल टनल रोहतांग के लिए केंद्र सरकार को अर्जी लिखी थी। छेरिंग दोरजे एनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिमालय के नाम से प्रसिद्ध हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने छेरिंग दोरजे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। वह तीन दिन पहले कोरोना की चपेट में आए थे। वीरवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया था। सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद भी उनकी जान नहीं बचा सकी।