Follow Us:

धनतेरस पर शिमला के बाज़ारों में देखने को मिली रौनक, खरीददारी के लिए उमड़े लोग

पी. चंद, शिमला |

धनतेरस पर के दिन शिमला में खूब रौनक रही। सुबह से शाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में लोगों को पांव रखने के लिए जगह तक नहीं थी। इसमें घर की साज सजावट से लेकर बर्तनों की खूब खरीदारी की गई। व्यापारी कारोना काल में इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ताकि शहर का हर छोटे बड़े कारोबारी की धनतेरस पर्व पर अच्छा व्यापार हो सके।

बाजार ख़ूब सजे हुए हैं। लोगों ने थोड़ा ही सही लेकिन किसी किसी वस्तु की खरीदारी जरूर की है। इस पर्व पर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक समान का कारोबार भी खूब गर्म रहा। लोगों ने फ्रीज, ओवन, एलसीडी, सोना चांदी से लेकर अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। हिमाचल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन की ओर से आयुर्वेद निदेशालय में धनतेरस के अवसर पर धन्वंतरि पूजन हवन किया।

लोगों ने इस दिन नए बर्तन और सोने चांदी के आभूषणों की भी खरीदारी की। धनतेरस पर सुनारों की दुकानों में खूब भीड़ रही। लोगों ने मंहगाई होने के बाबजूद भी खूब सोने चांदी के आभूषण खरीदे। लोगों ने ब्याह शादियों के लिए भी गहने खरीदे। माना जाता है कि आज के दिन ख़रीदी हुई वस्तुओं में वृद्धि होती है ये दिन खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है।