Follow Us:

कमरुनाग झील ने भी ओढ़ी बर्फ़ की सफ़ेद चादर, झील बनी सफेद बर्फ़ का पत्थर

पी. चंद, शिमला |

मौसम के बदलाव ने हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों को बर्फ़ ने ढक लिया है। बहिमाचल की रहस्यमयी झील कमरुनाग ने भी बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली है। कमरुनाग की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जिसमें कमरुनाग की झील पूरी तरह बर्फ़ से ढकी नज़र आ रही है। माना जाता है कि इस झील में अरबों-खरबों का खजाना पानी की गहराइयों तक है।

कमरूनाग देवता का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। इसलिए बाबा कमरूनाग जी को बबरूभान जी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार कमरूनाग धरती के सबसे बलशाली योद्धा थे। लेकिन भगवान कृष्ण के आगे इन्हे झुकना पड़ा।

कहा जाता है कि कमरूनाग जी के कटे सर में भी अपार ताकत थी। भगवान कृष्ण ने इनका सर हिमालय की एक ऊंची चोटी पर रखवा दिया था। लेकिन सर जिस तरफ घूमता वह सेना जीत की ओर बढ़ती। पौराणिक मान्यता के अनुसार कृष्ण ने कटा सर पत्थर से बांध कर पांडवों की ओर मोड़ दिया था।