Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से दोपहर तक 2 लोगों ने तोड़ा दम, 46 नए मामले दर्ज

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दोपहर तक 2 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें कांगड़ा में 1, कुल्लू में 1 मौतें शामिल हैं। दोपहर तक आज 46 नए मामले सामने आए हैं। इनमें शिमला से 41 और कुल्लू से 5 लोग पॉजिटिव हैं। प्रदेश में 2 लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ कर 457 हो चुका है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना को 335 लोगों ने मात दी है। आंकड़ा बढ़कर 30 हजार 786 हो गया है। इसमें से 6 हजार 480 मामले एक्टिव हैं। जबकि 23 हजार 819 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।