Follow Us:

शिमलाः रिज मैदान पर अटल की प्रतिमा का बेस तैयार, 25 दिसंबर तक मूर्ति स्थापित करने की तैयारी

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में स्मार्ट सिटी के तहत ऐतिहासिक रिज मैदान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को स्थापित का काम जोरों पर चला हुआ है। अटल की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बेस भी बना लिया है। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अटल की 8 फ़ीट की प्रतिमा पर 94 लाख ख़र्च होगा। 6.5 फ़ीट का बेस है। इस प्रतिमा पर 48 लाख स्मार्ट सिटी खर्च कर रहा है जबकि 45 लाख भाषा एवम संस्कृति विभाग ख़र्च करेगा।

स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान कर पदम देव काम्प्लेक्स के ऊपर बन रही  पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपई की प्रतिमा के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का देश के लिए विशेष योगदान रहा है। उनकी ईमानदार और स्वच्छ छवि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। रिज मैदान पर न केवल उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, बल्कि रिज का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। आने वाले समय में नई लाइटें और संगीतमय पानी का फव्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान की शोभा को बढ़ाएगा।