Follow Us:

प्रदेश में 7 लोगों ने तोड़ा दम, दोपहर तक कोरोना के नए 48 मामले दर्ज़

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दोपहर तक 7 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें कांगड़ा और मंडी में 1-1, कुल्लू में 2 और शिमला में 3 मौतें शामिल हैं। दोपहर तक आज 48 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कुल्लू से 5, मंडी से 2, शिमला से 33 और सोलन से 8 लोग पॉजिटिवपाए गए हैं। प्रदेश में 7 लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ कर 475 हो चुका है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना को 681 लोगों ने मात दी है। संक्रमितो का आंकड़ा बढ़कर 31 हजार 449 हो गया है। इसमें से 6 हजार 261 मामले एक्टिव हैं। जबकि 24 हजार 683 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट