Follow Us:

गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड ने हिमाचल में लॉच किये 3 उर्वरक

पी. चंद शिमला |

गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में तीन उत्पादों को लॉच किया है। हिमफैड के साथ मिलकर जीएसएफसी ने प्रदेश के बागवानो की सेब की फसल के बेहतर उत्पाद के स्वदेशी उत्पादित उर्वरक लिक्विड बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट, अमोनियम सल्फेट और न्यूट्री प्लस लॉच किए हैं। सेब की फसल के लिए उर्वरक काफी उपयोगी साबित होंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉचिंग के बाद कहा कि गुजरात की कंपनी के साथ मिलकर हिमफेड ने प्रदेश के किसानों और बागवानों की बेहतरी के लिए पहल की है। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब और किसानी का अहम योगदान है। गुजरात के स्वदेशी उर्वरकों से प्रदेश के किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती की पहल की है लेकिन अभी किसान पूरी तरह से इसे अपना नहीं पा रहे हैं लेकिन सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।